PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite से जुड़ी बड़ी खबर आयी सामने, PUBG ने की ये जरूरी घोषणा

डीएन ब्यूरो

भारत में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite खेलने वालों के लिये यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। PUBG Mobile ने अब इसको लेकर एक बड़ी घोषणा की है। पढिये, पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: यदि आप या आपसे जुड़ा कोई व्यक्ति PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite का दिवाना और उसे खेलता आया है, तो यह खबर आपके लिये बेहद जरूरी है। आपको पता ही होगा कि भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले PUBG Mobile समेत कई चीनी ऐप पर देश में प्रतिबंधित लगा दिया था।

PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को बैन किये जाने के बाद प्ले स्टोर और एप स्टोर से हट गया था, जिसके बाद इसे डाउनलोड या इंस्टाल नहीं किया जा सकता था। लेकिन जिन मोबाइल पर यह पहले से इंस्टाल था, उस पर PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite चल रहा था। जिस कारण बैन के बावजूद भी देश में कई लोग PUBG खेल पा रहे थे।

लेकिन अब PUBG Mobile ने एक बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक आज यानि 30 अक्टूबर के बाद यह एप सभी मोबाइल पर काम करना बंद देगा। 

PUBG Mobile ने भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए PUBG Mobile को आज से भारत में बंद करने का ऐलान किया है। जिन मोबाइल पर यह चल भी रहा था, अब आज के बाद से यह नहीं तल सकेगा।   

PUBG Mobile ने गुरुवार देर शाम फेसबुक पर यह घोषणा की है कि 30 अक्टूबर, 2020 से Tencent गेम्स द्वारा भारत में सभी यूजर्स के लिए PUBG MOBILE Nordic Map: Livik और PUBG MOBILE Lite (दोनों मिलाकर PUBG Mobile) के लिए सभी सेवाएं और ऐक्सेस को बंद कर दिया जाएगा।