Presidential Election: भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को घोषित किया राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए उनके बारे में

डीएन ब्यूरो

भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और उड़ीसा की पूर्व मंत्री द्रौपदी मुर्मू को NDA का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है। पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर

द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए झारखंड की आदिवासी महिला नेत्री द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।

द्रौपदी मुर्मू की बात करें तो वे देश की पहली आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं। वे साल 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। राज्यपाल का पद संभालने से पहले द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की S.T. मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी थीं। इसके अलावा एक विधायक के रूप में भई द्रौपदी मुर्मू ने शानदार काम किया है।

उनको साल 2007 में नीलकंठ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, तब ओडिशा विधानसभा की तरफ से उन्हें वो अवॉर्ड दिया गया था। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू ने अपने काम से हमेशा ही सभी के दिलों को जीता है, इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए एनडीए ने भी उनके नाम को आगे करने का फैसला किया।










संबंधित समाचार