आज ही के दिन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने तिब्‍बत छोड़ने के बाद भारत में ली थी शरण 

डीएन ब्यूरो

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। आज ही के दिन तिब्‍बत के बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने भारत में शरण ली थी। 1950 के दशक से दलाई लामा और चीन के बीच शुरू हुआ विवाद अभी ख़त्म नहीं हुआ है। उन्‍हें 1989 में शांति का नोबेल सम्मान भी मिला था। 31 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा


नई दिल्ली: 14वें दलाई लामा 81 साल के एक तिब्बती आध्यात्मिक नेता है। तिब्बती बौद्ध धर्म, बौद्ध धर्म की महायान शाखा की एक उपशाखा है जो तिब्बत, मंगोलिया, भूटान, उत्तर नेपाल, उत्तर भारत के लद्दाख़, अरुणाचल प्रदेश, लाहौल व स्पीति ज़िले और सिक्किम क्षेत्रों, रूस के कालमिकिया, तूवा और बुर्यातिया क्षेत्रों और पूर्वोत्तरी चीन में प्रचलित है। तिब्बती इस समप्रदाय की धार्मिक भाषा है। इसके अधिकतर धर्मग्रन्थ तिब्बती व संस्कृत में ही लिखे हुए हैं। 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:

1725 - भारत की वीरांगनाओं में से एक मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म।

1727 - फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।

1759 - अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।

1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1843 - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म।

1878 - जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।

1889 - अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित जॉन्सटाउन में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत ।

1900 - लार्ड राबटर्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया।

1907 - अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गई।

1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1935 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 

1977 - भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरी सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढाई की।

1994 - दक्षिण अफ्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।

1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।

1999 - कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

2003 - प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन।

2008 - विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।










संबंधित समाचार