Sports: महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

डीएन ब्यूरो

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

माता-पिता के साथ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
माता-पिता के साथ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)


रांचीः इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धोनी के माता-पिता रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि इस वक्त उन दोनों की हालत सामान्य है। उनका ऑक्सीजन का स्तर ठीक है। जल्द ही उनकी स्थित ठीक हो जाएगी। झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को यहां कोरोना के 4969 नये संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 172315 हो गई है। 


बुधवार को सुबह स्वास्थ्य मंत्रायल से ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटो में देश में  इस वायरस से संक्रमित के 2.94 लाख से अधिक नए मामले सामने आए और 2,020 और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत हो गई।