लखनऊ: अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- डबल इंजन की सरकार सिर्फ धोखा दे रही, जानिये उनके संबोधन की खास बातें

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रमाबाई अंबेडकर मैदान में हुआ। गुरुवार को राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अखिलेश यादव तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को बधाइयां दीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये केवल पद नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पद के लिए चुने जाने के लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के सम्मेलन का दूसरा दिन, अखिलेश यादव की दोबारा हुई ताजपोशी, बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

संबोधन में अखिलेश यादव ने केंद सरकार व भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

  • बीजेपी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों को सिर्फ धोखा देने का काम कर रही है।
  • भारतीय जनता पार्टी सिर्फ झूठ बोलने वाला दल है, जो झूठे वादे करता है।
  • झूठ बोलकर ये लोग आगे पहुंचे हैं, लेकिन इनका झूठ एक दिन सामने जरूर आएगा।
  • बीजेपी की खामियों को गिनाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी का सफाया होगा।
  • नोटबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी करने से कितने कालाधन वापस आया और कितना भ्रष्टाचार कम हुआ।









संबंधित समाचार