Crime: नाबालिग लड़की ने साथ सोने से किया मना तो लड़के ने पार की हैवानियत की सारी हदें

डीएन ब्यूरो

एक तरफ हाथरस मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है की फिर से एक और नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


खम्मम: एक तरफ हाथरस मामला हर तरफ तूल पकड़े हुए है। वहीं एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लड़के ने एक नाबालिग को जला दिया है। 

मामला खम्मम जिले के मुस्तफा नगर का है। जहां 13 साल की एक काम करने वाली लड़की ने जब अपने मालिक के बेटे के साथ सोने से मना कर दिया तो उसने उस पर मिट्टी का तेल तक डाल दिया। जिससे लड़की का 70 फिसदी शरीर जल गया है। ये घटना करीब 15 दिन पहले की है।

खम्मम में विनोद थियेटर के पास एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने बताया की लड़की से पूछताछ के आधार पर लड़के को हिरासत में ले लिया गया है, और उसकी जांच चल रही है। 

मामले के बारे में लड़की ने बताया की मालिक के बेटे के आने पर उसने दरवाजा खोला। जब उसने दरवाजा खोला तो लड़के ने उसे अपने पास खींच लिया और साथ सोने के लिए कहने लगा। जब लड़की ने साथ सोने से इनकार किया तो उसने केरोसिन लिया जो उसके पास था और लड़की के शरीर पर छिड़क दिया फिर आग लगा दी। वो दर्द में बेहद रो रही थी और फिर उसके लड़के के पिता ने लड़की के शरीर को ढंकने के लिए कुछ और कपड़े डाले। 










संबंधित समाचार