रायबरेली के डलमऊ में एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
रायबरेली: शादी का झांसा देकर तलाकशुदा मुस्लिम महिला से दुष्कर्म का मामला मंगलवार का प्रकाश में आया है। पति से तलाक के बाद महिला की मुलाक़ात डलमऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई तो उसने शादी का झांसा देकर महिला के शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़ित महिला का आरोप है डलमऊ थाने में जब सुनवाई नही हुई तो उसने मजबूर होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करनी पड़ी है। न्याय के लिए महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है।
पीड़ित महिला की शादी कानपुर जनपद के रहने वाले दानिश पुत्र कबीर से हुई थी। उसका तलाक तीन वर्ष हो चुका है। दोनों से एक बेटा और बेटी है। बीते अगस्त माह में रायबरेली शहर के त्रिपुला चौराहे पर डलमऊ थाना क्षेत्र के बडेरवा गांव के रहने एक युवक से मुस्लिम महिला की मुलाकात हुई। यह मुलाकात दोस्ती में बदली।
महिला का आरोप है युवक ने उससे शादी करने की बात कही और विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और लगातार शादी का आश्वासन देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। जिसका नतीजा यह हुआ कि महिला गर्भवती भी हो गई। महिला ने इसकी जानकारी भी आरोपी युवक को दी। जिस पर युवक ने गर्भ निरोधक दवा लाकर महिला को खिला दी और गर्भ भी गिर गया।
महिला का आरोप है कि अब वह युवक उससे कोई संपर्क नहीं कर रहा है। वही उसके परिवार के लोग लगातार पीड़िता को धमकी दे रहे है।
महिला का कहना है कि परेशान होने के बाद उसने मामले की शिकायत डलमऊ थाने पर की लेकिन सुनवाई नही हुई।
अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण नौहवार ने बताया मामला संज्ञान में नही है। जानकारी के बाद कार्रवाई की जायेगी।