देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जा रही है होली

डीएन ब्यूरो

होली के दिन चारों ओर बस एक ही गूंज सुनाई दे रही है, 'बुरा न मानो होली है।' हर जगह लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं।

होली पर रंगों से सजी दुकान
होली पर रंगों से सजी दुकान


नई दिल्ली: देश भर में होली सोमवार को पूरे उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है। रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज के दिन चारों ओर बस एक ही गूंज सुनाई दे रही है, 'बुरा न मानो होली है।' हर जगह लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं। बच्चे, युवा सभी पर होली का खुमार छाया हुआ है।

होली के दिन का नजारा

भारतीय संस्कृति में त्योहारों का शुरुआत से ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां मनाए जाने वाले सभी त्योहार समाज में लोगों के बीच प्रेम, एकता और सद्भावना का संचार करते हैं।

यह भी देखे: यूपी में हार के बाद ऐसे मनी अखिलेश यादव की होली

दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित अधिकांश राज्यों में लोग रंगों में डूबे नजर आ रहे हैं।

होली पर रंग खरीदते लोग

मथुरा सहित वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी होली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग 'जोगिरा सारारा' जैसे गीतों के साथ होली के जश्न में डूबे हुए हैं।

होली पर देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।










संबंधित समाचार