Lockdown in Amethi: लॉकडाउन को हल्के में लेने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे, बाइक सीज

डीएन ब्यूरो

कड़ी सख्ती के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिसिया कार्रवाई में कई वाहनों का चालान और कई वाहन सीज हुए हैं। अमेठी में भी एक साथ कई वाहन सीज किए गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

गिरफ्तार किए गए लोग
गिरफ्तार किए गए लोग


अमेठीः पुलिस की लाख कोशिशों और सख्ती के बावजूद लोग कोरोना वायरस को लेकर सतर्क नहीं हो रहे हैं। जबकि पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में मौजमस्ती करने वाले वाले पांच चढ़ें पुलिस के हत्थे, बाइक सीज, मचा हड़कंप

मंगलवार देर शाम पुलिस ने बेवजह घर से निकले 27 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 464 वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान पुलिस ने 80 वाहनों का चालान और छह वाहनों को सीज करते हुए ₹50,000 का शुल्क भी वसूल किया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल है।

पुलिस हिरासत में लोग

यह भी पढ़ें: 15 पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के कारण किया गया क्वारंटाइन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक लगातार जिले में भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद भी लोग बिना मतलब बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार देर शाम मुसाफिरखाना गौरीगंज पुलिस ने 6-6 ,संग्राम पुर पुलिस ने दो, अमेठी पुलिस ने चार, मुंशीगंज पुलिस ने अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों को थाने लाकर सभी के खिलाफ लॉक डाउन उलंघन करने का केस दर्ज किया है।










संबंधित समाचार