अखिलेश यादव ने हटाये नोएडा, कानपुर देहात, हापुड़ औऱ मेरठ के जिलाध्यक्ष

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी में हार के बाद संगठन की सर्जरी का सिलसिला तेज कर दिया गया है।

समाजवादी पार्टी  का चुनाव चिन्ह साईकिल
समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साईकिल


लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई जनपदों की जिला/महानगर कार्यकारिणी को जिला/महानगर अध्यक्षों सहित भंग कर दिया है।

  1. जनपद गौतमबुद्धनगर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान
  2. जनपद नोएडा महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश यादव
  3. जनपद हापुड़ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष किशन सिंह तोमर
  4. जनपद कानपुर देहात जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दिलीप उर्फ कल्लू यादव
  5. जनपद मेरठ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष जयवीर सिंह

इन जनपदों की भंग कार्यकारिणी के स्थान पर अब जिला संगठन प्रभारी नामित किये गए हैं जो जिला संगठन के साथ-साथ सदस्यता भर्ती कार्यक्रम को सम्पन्न करायेगें।

नामित संगठन प्रभारी

  1. जनपद गौतमबुद्धनगर में जिला संगठन प्रभारी फकीर चन्द
  2.  जनपद नोएडा,  महानगर में संगठन प्रभारी वीर सिंह यादव
  3. जनपद हापुड़ में जिला संगठन प्रभारी सुबोध नागर
  4. जनपद कानपुर देहात में जिला संगठन प्रभारी समरथ पाल
  5. जनपद मेरठ में जिला संगठन प्रभारी शाहिद मंजूर









संबंधित समाचार