Live Now

आज की ताजा खबरें Live: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर…एक ही जगह, जानिए क्या चल रहा है आज

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश में सुरक्षा बढ़ाई गई है, लखनऊ में अलर्ट जारी है। इसी बीच बॉलीवुड से आई दो बड़ी खबरें धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, जबकि गोविंदा की तबीयत बिगड़ी। उधर, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमले की आशंका ने हलचल बढ़ा दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 November 2025, 8:48 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 12 Nov 2025 12:09 PM (IST)

      तुर्की के सैन्य विमान हादसे में 20 जवान शहीद

      तुर्की के रक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए सी-130 सैन्य विमान में सवार सभी 20 जवान शहीद हो गए। विमान अजरबैजान से लौट रहा था। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

    • 12 Nov 2025 11:50 AM (IST)

      कुलगाम-शोपियां में आतंकवादियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

      जम्मू-कश्मीर में कुलगाम और शोपियां में पुलिस ने 200 से अधिक जेईआई ठिकानों पर छापे मारे। संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स और राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर कार्रवाई, सुरक्षा बढ़ाई गई। अभियान का उद्देश्य विध्वंसक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

    • 12 Nov 2025 11:45 AM (IST)

      छात्राओं की प्यास बुझाने में अधिकारी फेल

      खुरपाताल राजकीय कन्या कॉलेज में पानी की समस्या को लेकर बैठक हुई। ग्राम प्रधान, जल संस्थान और अधिकारी शामिल हुए, लेकिन आपसी आरोप-प्रत्यारोप और तकनीकी बहस में ही समय निकल गया। छात्रों को पीने का पानी उपलब्ध कराने में अधिकारी विफल रहे।

    • 12 Nov 2025 10:46 AM (IST)

      रोहतक में कार से एक करोड़ रुपए बरामद

      हरियाणा के रोहतक में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से एक करोड़ रुपए कैश जब्त किया। अधिकारियों ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच प्रक्रिया जारी है।

    • 12 Nov 2025 10:45 AM (IST)

      कुलगाम में जमात-ए-इस्लामी के घरों पर पुलिस रेड

      कुलगाम पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के घरों पर छापेमारी की। कार्रवाई में संदिग्ध सामग्री जब्त की गई और कुछ व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।

    • 12 Nov 2025 10:05 AM (IST)

      दिल्ली धमाका: रहमान कुरैशी पुलिस रडार पर, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

      दिल्ली धमाके की जांच में 1.56 लाख फॉलोअर्स वाले रहमान कुरैशी पर पुलिस की नजर है। उसके पाकिस्तान से कनेक्शन की जांच की जा रही है। धर्मांतरण केस के आरोपियों से भी लिंक तलाशे जा रहे हैं। देशभर में सुरक्षा एजेंसियां साजिशकर्ताओं की तलाश में छापेमारी कर रही हैं, आगरा में भी सर्च तेज।

    • 12 Nov 2025 09:55 AM (IST)

      दिल्ली धमाके के बाद शोपियां में सुरक्षा अलर्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई शुरू

      दिल्ली धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। कई इलाकों में छापेमारी जारी है और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

    • 12 Nov 2025 09:01 AM (IST)

      नवंबर में 10 दिनों में चमका सोना

      भारत में सोने की कीमतों में नवंबर 2025 के पहले 12 दिनों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना जहां ₹12,300 प्रति ग्राम से बढ़कर ₹12,585 तक पहुंच गया है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹11,275 से बढ़कर ₹11,536 प्रति ग्राम हो गया है।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    • 12 Nov 2025 08:58 AM (IST)

      अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमले की आशंका, रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

      रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला कर सकता है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। सरकार सभी संभावित खतरों से निपटने को तैयार है।

    • 12 Nov 2025 08:57 AM (IST)

      गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

      बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अचानक बेहोश होकर गिर गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा ले रहे हैं। परिवार और फैंस उनकी सेहत के लिए चिंतित हैं और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    • 12 Nov 2025 08:56 AM (IST)

      अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, बेटे सनी-बॉबी रखेंगे खास ख्याल

      बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फैन्स की दुआओं का असर दिखा। अब वे घर पर आराम करेंगे, जहां सनी देओल और बॉबी देओल उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    • 12 Nov 2025 08:53 AM (IST)

      लाल किले धमाके पर आज CCS की आपात बैठक, PM मोदी करेंगे सुरक्षा की समीक्षा

      दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें धमाके की जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी।

New Delhi: देश-दुनिया की बड़ी खबरों के बीच आज भारत में कई अहम घटनाएं सामने आईं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ में अलर्ट जारी कर जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि गोविंदा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती कराया गया। वहीं, अफगानिस्तान पर संभावित पाकिस्तानी हमले को लेकर रक्षा मंत्री ने सख्त चेतावनी दी। हर अपडेट यहीं पढ़ें- लाइव ब्लॉग में।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 November 2025, 8:48 AM IST