Site icon Hindi Dynamite News

Guru Purnima 2025: कब है गुरु पूर्णिमा, किन चीजों का करें परहेज और किन वस्तुओं का करें दान

गुरु पूर्णिमा 2025 इस वर्ष 10 जुलाई को मनाई जाएगी। यह दिन गुरु की महत्ता और वेद व्यास की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन किया गया दान जीवन में सुख, समृद्धि और कष्टों से मुक्ति लाता है। राशि अनुसार दान करने के उपायों के साथ गुरु पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करें और किन चीजों से बचना चाहिए, इस खबर में विस्तार से बताया गया है।
Post Published By: Sapna Srivastava
Published:
Guru Purnima 2025: कब है गुरु पूर्णिमा, किन चीजों का करें परहेज और किन वस्तुओं का करें दान

New Delhi: गुरु पूर्णिमा एक ऐसा पावन दिन है जो हमारे जीवन में गुरु के महत्व को दर्शाता है। यह दिन न केवल अपने गुरु को सम्मानित करने का होता है, बल्कि वेदों के रचियता महर्षि वेद व्यास की पूजा का भी विशेष दिन माना जाता है। गुरु पूर्णिमा का दिन दान, श्रद्धा और आभार व्यक्त करने का शुभ अवसर होता है। इस दिन दिया गया दान जीवन में सुख, समृद्धि और कष्टों से मुक्ति का कारण बनता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है, किन चीजों से बचना चाहिए और राशि अनुसार क्या दान करें।

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु की महत्ता को समझाने के लिए मनाया जाता है। गुरु का स्थान ईश्वर के समान होता है क्योंकि वे हमें ज्ञान, मार्गदर्शन और जीवन के सही रास्ते दिखाते हैं। इस दिन लोग अपने गुरु को उपहार देते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं और दान करते हैं। माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन किया गया दान कष्टों को दूर कर करियर में तरक्की और जीवन में खुशहाली लाता है।

गुरु पूर्णिमा पर किन चीजों का करें दान

गुरु पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन विष्णु जी के मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे केला, चने की दाल, हल्दी, केसर मिला दूध आदि दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा जरुरतमंद छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी वस्तुएं जैसे किताबें, कलम, पेंसिल या धार्मिक पुस्तकें दान करना भी शुभ होता है। इससे न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है बल्कि आपके जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

राशि अनुसार गुरु पूर्णिमा दान

मेष राशि: गुड़ और नारियल का दान करें, यह आर्थिक तंगी दूर करता है।

वृषभ राशि: दूध में केसर मिलाकर गरीबों में बांटें, जिससे भाग्य सुधरता है।

मिथुन राशि: गाय की सेवा करें और गुरु को फल भेंट करें, करियर में प्रगति होती है।

कर्क राशि: कन्याओं को चावल की खीर खिलाएं, तनाव कम होता है।

सिंह राशि: गेहूं का दान करें, स्वास्थ्य व मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

कन्या राशि: ब्राह्मणों और गुरु को भोजन व वस्त्र दान करें, जीवन में सकारात्मकता आती है।

तुला राशि: गरीब बच्चों को किताबें और कलम दान करें, ग्रहों की अशुभता से मुक्ति मिलती है।

वृश्चिक राशि: हल्दी का दान करें, वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

धनु राशि: पक्षियों को दाना खिलाएं और विष्णु मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।

मकर राशि: कबूतर, चिड़िया को दाना खिलाएं, जरूरतमंदों को जूते, चप्पल आदि दान करें।

कुंभ राशि: माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करें तथा काली उड़द दान करें।

मीन राशि: सुहाग की वस्तुएं दान करें, इससे अखंड सौभाग्य मिलता है।

गुरु पूर्णिमा पर परहेज

गुरु पूर्णिमा के दिन अत्यधिक लालच, झूठ बोलने, किसी से बुरा कहने या किसी प्रकार की नकारात्मकता से बचना चाहिए। यह दिन श्रद्धा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसलिए इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांसाहार से दूर रहना चाहिए और संयम बनाए रखना आवश्यक है।

Exit mobile version