मोबाइल-लैपटॉप चलाने से हाथों में दर्द? जानिए 5 आसान एक्सरसाइज जो मिनटों में देंगी राहत

मोबाइल और लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल हाथों में दर्द, अकड़न और कमजोरी का कारण बन सकता है। 2024 की एक स्टडी के अनुसार, रोजाना 5 घंटे से अधिक स्क्रीन टाइम से कलाई और उंगलियों के जोड़ों पर असर पड़ता है। आईये जानते हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जो इन दर्दों से तुरंत राहत दिला सकती हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 November 2025, 8:57 AM IST
google-preferred

New Delhi: आज की डिजिटल लाइफ में मोबाइल और लैपटॉप हमारे काम और मनोरंजन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन लगातार स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, टाइपिंग और फोन पकड़ने की आदत हमारे हाथों, उंगलियों और कलाइयों पर गहरा असर डाल रही है। 2024 में हुई एक हेल्थ स्टडी के अनुसार, जो लोग रोज़ाना 5 घंटे या उससे अधिक समय मोबाइल चलाते हैं, उनमें हाथों की ग्रिप कमजोर होने, अकड़न और दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

हालांकि अच्छी बात यह है कि एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ आसान एक्सरसाइज न केवल इन समस्याओं से राहत देती हैं, बल्कि हाथों की लचीलापन और ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 असरदार हैंड एक्सरसाइज जो रोजाना कुछ मिनट करने से दर्द गायब कर सकती हैं।

My hands hurt from using my phone

फोन चलाने से हाथों में दर्द

Wrist Flexor & Extensor Stretch

मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से कलाई और फोरआर्म पर दबाव बढ़ता है। इसे कम करने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।

कैसे करें

एक हाथ को सामने सीधा करें और हथेली नीचे रखें। दूसरे हाथ से उंगलियों को हल्के से अपनी ओर खींचें। फोरआर्म के ऊपरी हिस्से में हल्का स्ट्रेच महसूस होने तक 20-30 सेकंड तक होल्ड करें। फिर हथेली को ऊपर की ओर करके यही प्रक्रिया दोहराएं।

Thumb Opposition & Base Stretch

लगातार टाइपिंग और स्क्रॉलिंग से अंगूठे पर दबाव बढ़ जाता है।

कैसे करें

हाथ खोलें और अंगूठे को एक-एक करके बाकी चार उंगलियों से मिलाएं। इसे 5-10 बार दोहराएं। फिर दूसरे हाथ से अंगूठे को धीरे से पीछे की ओर खींचें और 20 सेकंड तक होल्ड करें। इससे अंगूठे के बेस में जमे तनाव को राहत मिलती है।

Typing causes pain in the hands

टाइपिंग करने से हाथों में दर्द

Tendon Gliding Exercise

यह एक्सरसाइज उंगलियों के मूवमेंट को स्मूथ बनाती है और टेंडन को लचीला रखती है।

कैसे करें

हाथ को सीधा रखें और उंगलियों को टेबल टॉप पोज़िशन में मोड़ें। फिर पूरा फिस्ट बनाएं और हाथ को दोबारा सीधा करें। इस प्रक्रिया को 5-8 बार दोहराएं।

Handshake & Wrist Rotation

लंबे समय तक फोन पकड़ने से ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है।

कैसे करें

हाथों को नीचे ढीला छोड़ें और 10-15 सेकंड तक हल्के से हिलाएं जैसे पानी झाड़ रहे हों। फिर कलाई को ऊपर-नीचे करते हुए 10 बार घुमाएं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

Hand pain while using a laptop

लैपटॉप चलाते समय हाथों में दर्द

Finger Spreads & Gentle Fists

स्क्रीन यूज के कारण उंगलियों की लचीलापन कम हो जाती है।

कैसे करें

हाथों को खोलकर उंगलियों को जितना हो सके फैलाएं। 5 सेकंड तक होल्ड करें और फिर हल्का फिस्ट बनाएं। इसे 5 बार दोहराएं। इससे उंगलियों की फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ती है।

एक्सपर्ट टिप

हर 30-40 मिनट में मोबाइल या लैपटॉप यूज से ब्रेक लें। हाथों को झटकें, स्ट्रेच करें और आंखों को आराम दें। इससे न केवल दर्द से राहत मिलेगी बल्कि उत्पादकता भी बढ़ेगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 November 2025, 8:57 AM IST

Related News

No related posts found.