कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी जमीन पर कब्जे की कोशिश? पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

मैनपुरी में एक जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित ने सीधे पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। आखिर विवादित भूमि को लेकर क्या है पूरा मामला और क्यों बढ़ी अवैध कब्जे की आशंका?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 June 2026, 8:13 PM IST

Mainpuri: जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भगिया निवासी एक किसान ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी पक्ष जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक को सौंपा प्रार्थना पत्र

जानकारी के अनुसार, नगला भगिया निवासी ओमपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भूमि से संबंधित एक इकरारनामा वर्ष 2024 में किया गया था। आरोप है कि तय समय सीमा के भीतर न तो भूमि का बैनामा कराया गया और न ही शेष भुगतान किया गया। इस मामले को लेकर न्यायालय में वाद भी लंबित है।

Bahraich News: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ दारोगा, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई

पीड़ित का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया जारी होने के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्द्रप्रताप सिंह और उनके सहयोगी भूमि की मेड़ तोड़कर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी संपत्ति को लेकर गंभीर चिंता है।

प्रार्थना पत्र में क्या लगाया आरोप?

ओमपाल सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब किसी भी प्रकार की यथास्थिति में बदलाव कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया तो भूमि पर अवैध कब्जा हो सकता है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मजदूरी करने मुंबई गया था पति, पीछे से 6 महीने की बच्ची को रोता छोड़ आशिक संग फुर्र हुई महिला

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थाना घिरोर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Location :  Mainpuri

Published :  9 June 2026, 8:13 PM IST