हिंदी
बिहार चुनाव की बड़ी खबर सामने आई है। हॉट सीट छपरा पर बड़ा फेरबदल हुआ है। छपरा से खेसारी लाल यादव चुनाव हार गये हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िये कौन पड़ा भोजपुरी स्टार पर भारी
छपरा से खेसारी लाल हारे
Patna: बिहार चुनाव में बड़ा उलटफेर सामने आया है। हॉट सीट छपरा से ब़ड़ी खबर है। छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव चुनाव हार गये हैं। भारतीय जनता पार्टी से छोटी कुमारी यादव ने छपरा सीट पर जीत दर्ज की है।
खेसारी लाल यादव ने छपरा सीट से महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ा। आरजेडी के खाते से उनको यह सीट दी गई थी। अब एनडीए की प्रत्याशी छोटी कुमारी के सामने खेसारी को हार का सामना करना है।
छपरा से भाजपा की विधायक रही राखी गुप्ता का पार्टी ने टिकट काटा था, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। यह भी खेसारी लाल की हार का कारण माना जा रहा है।
वैसे अब के ट्रेंड पर नजर डाली जाये तो इतिहास गवाह है कि किसी भी भोजपुरी स्टार ने आज तक अपने पहले चुनाव में जीत दर्ज नहीं की।
डाइनामाइट न्यूज़ ने बिहार चुनाव की कवरेज के दौरान खेसारी लाल का खास इंटरव्यू किया था। खेसारी लाल से जब पूछा गया कि कोई भी भोजपुरी स्टार आज तक अपना पहला चुनाव नहीं जीता। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि वह इस परंपरा को झुठलाएंगे। लेकिन अब चुनाव परिणाम सामने आ गये हैं और खेसारी लाल भोजपुरी स्टार के पहले चुनाव को हारने का ट्रेंड नहीं बदल सके।
छपरा सीट पिछले 15 सालों से भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है। छोटी कुमारी, जिन पर भाजपा ने 2020 में मौजूदा विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता का टिकट काटकर भरोसा जताया था, पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरीं और इस प्रतिष्ठित सीट पर फिर से जीत हासिल की।
35 वर्षीय छोटी कुमारी राजनीति में अपेक्षाकृत नई हैं और यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था। वह पहले जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और समाज सेवा में सक्रिय रही हैं। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है और उन्होंने लगभग ₹1.4 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।