पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को सुनाई सजा-ए-मौत

डीएन संवाददाता

पाकिस्तान में कैद भारत के पूर्व अधिकारी कुलभूषण यादव को पाकिस्तान की एक अदालत ने मौत की सजा दे दी है। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कुलभूषण को मौत की सजा सुनाई है। उन्हें जल्द ही फांसी दी जा सकती है।

पाकिस्तान में कैद भारत के पूर्व अधिकारी कुलभूषण यादव
पाकिस्तान में कैद भारत के पूर्व अधिकारी कुलभूषण यादव


इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान में उनकी पिछले साल तीन मार्च को गिरफ्तारी हुई थी। उन्हे पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया था और पाकिस्तान ने उनपर भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट होने का आरोप लगाया है। जाधव मुंबई निवासी हैं।

बता दें कि जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव का पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में जाधव को जासूरी करने के आरोप को कबूलते हुए दिखाया गया था। पाकिस्तान द्वारा जारी इस वीडियो 'कबूलनामे' को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। भारत सरकार ने इसे पठानकोट हमले में अपनी जिम्मेदारी से बचने की पाकिस्तान की कोशिश करार दिया था। भारत ने साथ ही यह आशंका भी जताई कि हो सकता है कि उनका अपहरण किया गया हो। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया था कि गिरफ्तार व्यक्ति के बयान से साफ संकेत मिलता है कि यह सिखा पढ़ा कर तैयार कराया गया वीडियो है और हमें उसकी सलामती की चिंता है।

 


पाकिस्तानी सरकार के अधिकारियों ने कुलभूषण जाधव का छह मिनट का बयान जारी किया था, जिसे जियो चैनल पर चलाया गया था। बयान में वह कहता दिख रहा है कि वह भारत की शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम कर रहा है और अब भी भारतीय नौसेना का हिस्सा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि कुलभूषण भारतीय है नौसेना से सेवानिवृत्त हो चुका है और रिटायरमेंट के समय से ही उसका सरकार से कोई संपर्क नहीं रहा है।

 










संबंधित समाचार