पाकिस्तान ने जम्मू के राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

डीएन संवाददाता

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एओलओसी) से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

जम्मू एवं कश्मीर एओलओसी पर गोलीबारी
जम्मू एवं कश्मीर एओलओसी पर गोलीबारी


जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एओलओसी) से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर- बडगाम में उपचुनाव के दौरान भीड़ ने किया मतदान केंद्र पर हमला, 3 लोगों की मौत

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मनीष मेहता ने कहा "पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।" 

यह भी पढ़ें: होली के दिन पाक ने की नापाक हरकत, पुंछ में LOC पर दागे गोले

उन्होंने कहा कि वे छोटे व स्वचालित हथियार और मोटार्र का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मेहता ने कहा, "गोलीबारी सुबह आठ बजे शुरू हुई। हमारे सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।" 

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा: बीएसएफ की गोलीबारी में 3 आदिवासी मरे

गोलीबारी अभी जारी है।  (आईएएनएस)










संबंधित समाचार